जीत के लिए संघर्ष जरुरी है
जीत के लिए संघर्ष जरुरी है जीवन में कामयाबी को हासिल करने के लिए संघर्ष करना जरुरी होता है संघर्ष से ही हम अपने जीवन में कुछ पा सकते है क्योकि जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष होता है। इस संसार में चाहे मनुष्य हो या फिर छोटे से लेकर इस दुनिया का सबसे बड़ा प्राणी हो सबके जीवन में संघर्ष होता है। किसी के जीवन में अगर कठिनाई और समस्या आती है तो इसका मतलब है की वो सफलता की तरफ बढ़ रहा होता है क्योकि जीवन में बार – बार हार के भी हिम्मत रखना और कठिनाई को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाना ही संघर्ष होता है। जीवन में संघर्ष का सामना तो हर इंसान को करना ही पड़ता है क्योकि संघर्ष ही जीवन होता है इस दुनिया में जिस ने भी सफलता को पाया है वो सफलता उसके संघर्षो ने ही उसको दिलाई है। जीत के लिए संघर्ष जरुरी है किसी इंसान को अगर जीवन में सफलता को पाना है तो उसके लिए संघर्ष उतना ही जरुरी होता यही जितना की हमको जीवित रहने के लिए हवा की जरुरत होती है संघर्ष किये बिना कोई भी कुछ भी नहीं पा सकता है...