Posts

Showing posts from April, 2022

गर्मी की छुट्टियां

  गर्मी की छुट्टियां अपने साथ ढेर सारी खुशियाँ और कहीं घुमने जाने का अवसर लेकर आती है। हर साल की तरह इस साल भी हम अपने परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बना रहे थे कि तभी हमारे किसी जानकार ने हमें उत्तर भारत में स्थित पर्वतीय स्थल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की यात्रा का सुझाव दिया। शिमला को अंग्रेज़ों के द्वारा भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी घोषित किया गया था। ठंडा प्रदेश होने के कारण हम सब यहाँ जाने के लिए मान गए और वैसे भी गर्मी से राहत पाने के लिए इससे बेहतरीन स्थान कोई हो ही नहीं सकता था। हम सब ने मिलकर जाने के लिए दिन निश्चित किया और यात्रा की तैयारियों में लग गए। हम लोगों ने शिमला 5 दिन रहने का निर्धारित किया। हम लोग निर्धारित दिन पूरी तैयारी से पहाड़ो की सैर करने के लिए शाम को जाने वाली बस में पूरे उत्साह के साथ बैठ गए। पहाड़ो में बना रास्ता हमें डरा रहा था और गहरी खाई डर को बढ़ा रही थी लेकिन पहाड़ो का शांत और सुंदर वातावरण मन को मोह रहा था। हम लोगों ने सफर में बहुत ही आनंद किया। हमने खूब खाया, गाने गाए, पहाड़ो की कहानियाँ सुनी और साथ ही शिमला के रास्ते में पड़ने वाले ...