जीवन का सच्चा मूल्य
जीवन का सच्चा मूल्य परिचय जो कुछ भी स्वयं से बढ़ता है और उसका स्वयं का मेटाबोलिज्म ( चय - पचय ) होता है , उसे जीवित या जीवन के रुप में माना जाता है। मनुष्य , जानवर , कीड़े , सुक्ष्म जीव , पौधे ये सभी जीवित है या इनमें जीवन होता है। ग्रह पर बहुतायत मात्रा में जीवन उपलब्ध है , लेकिन इनकी गुणवत्ता क्या मायने रखती है ? जीवन की गुणवत्ता , विशेषता विभिन्न इंद्रियों द्वारा पहचाना जाता है , इसके बारे में हम इस निबंध में चर्चा करेगें। जीवन का सच्चा मूल्य हम अपने चारों ओर विभिन्न प्रकार के जीवन से घिरे हुए है। पौधों , जानवरों , कीड़ों , पक्षियों , उभयचरों आदि सहित अन्य अरबों प्रजातियां इस ग्रह पर है , प्रत्येक और हर एक का जीवन , चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो , सबका एक महत्वपूर्ण स्थान है , इनका अपना ही एक मूल्य है और ये इस पारिस्थितिकी तंत्र में अपने तरीके से अपना योगदान देते है। लेकिन कुछ अलग मूल्यों और गुणों के कारण मानव जीवन को दूसरों की तुलना...